पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आयुष में अब 20 की जगह 219 तरह की दवाएं आईं

आयुष में अब 20 की जगह 219 तरह की दवाएं आईं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला आयुष विभाग में इलाज कराने वाले लोग अब बिना दवाओं के नहीं लौटेंगे। आयुष विभाग में पहली बार 219 प्रकार की दवाओं की खेप वर्ष 2018 के सेशन में आ गई है। पहली बार दवाओं की पूरी डिमांड आने पर जिला आयुष विभाग भी उत्साहित है। अब जिलेभर की डिस्पेंसरी और आयुष औषधालयों में इनकी सप्लाई भेजी जा रही है।

पहली बार ही अब आम लोगों को महंगी से महंगी हर्बल व आयुर्वेदिक उत्पाद से बनी दवाएं व विटामिन की दवाएं मिल सकेंगी। इनमें च्यवनप्राश भी शामिल है। इसके अलावा कांचनार गूगल, धन्वंतरि तेल, महाप्रकाश तेल भी मरीजों को मिल सकेगा। इससे पहले इन सब उत्पादों को बाजार से खरीदने के लिए मरीजों को कहा जाता था। यही नहीं, कई ऐसी दवाएं है जिनकी मात्रा काफी होती थी,जबकि मरीज को कम मात्रा में चाहिए थी। दवाओं की मात्रा 200 ग्राम तक के पैक में आ गई है।

इस तरह बदली आयुष की किस्मत

दरअसल इससे पहले आयुष विभाग स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय को अपनी दवा डिमांड भेजता था। यह डिमांड संबंधित दवा सप्लाई एजेंसी के पास जाती थी। अब एजेंसी अपने हिसाब से प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों में दवा की खेप भेजती थी। आमतौर पर जितनी डिमांड होती थी उससे काफी कम दवा मिल पाती थी। पेंच यह भी रहता था कि जिला मुख्यालय की पहुंच के आधार पर ही किसी को ज्यादा खेप तो किसी को सस्ते में निपटा दिया जाता था। अब इस साल से सरकार ने जिला आयुष विभाग को सीधे तौर पर दवा कंपनियों से ही अटैच कर अपनी खेप मांगने के आदेश दिए। इसके बाद जितनी डिमांड भेजी गई उतनी खेप आई।

आयुष की 20 डिस्पेंसरी समेत सभी औषधालय में सप्लाई भेजने के आदेश, च्यवनप्राश जैसे उत्पाद भी मिलेंगे

झज्जर. आयुष विंग में दवाआें की जानकारी देते अधिकारी।

ये है जिले में आयुष

विभाग की स्थिति

जिले में डिस्पेंसरी 20

आयुर्वेदिक औषधालय 11

यूनानी डिस्पेंसरी 1

रोजाना ओपीडी 450

फार्मासिस्ट 30

कुल दवा बजट 27 लाख

सप्लाई भेजनी की शुरू

हमारे आयुष विंग में अब 219 प्रकार की दवाओं की सप्लाई आई है। इससे अब आयुष से संबंधित डिस्पेंसरी से मरीज बिना दवाओं के नहीं लौटेंगे। हमने सभी डिस्पेंसरी, पीएचसी, सीएचसी व अस्पतालों से जुड़ी आयुष विंगों में दवा की सप्लाई भिजवाना शुरू कर दिया है। -दलवीर सिंह राठी, जिला अधिकारी, आयुष

खबरें और भी हैं...