पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोडिंग में ठेकेदार की गाड़ियां पड़ी कम, गेहूं से मंडी भरी तो आढ़तियों ने लगाए अपने वाहन

लोडिंग में ठेकेदार की गाड़ियां पड़ी कम, गेहूं से मंडी भरी तो आढ़तियों ने लगाए अपने वाहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसद दीपेंद्र हुड्डा और उपायुक्त सोनल गोयल के अनाजमंडी में दौरे के बाद भी यहां पर हालात सुधरे नहीं हैं। यहां किसानों का खरीदा गया हजारों क्विंटल गेहूं अब भी खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। आढ़तियों का आरोप है कि उठान ठेकेदार के पास पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था नहीं है। कई बार उससे कहा जा चुका है, लेकिन आवक की अपेक्षा उठान नहीं होने पर मंडी गेहूं से लबालब है।

पिछले साल मंडी में आठ लाख कट्टे गेहूं की सरकारी खरीद हुई थी। अब मौजूदा समय में करीब ४ लाख कट्टों की खरीद हुई है। मंडी के आढ़ती चांद सिंह खत्री का कहना है कि इस खरीद से महज २५ प्रतिशत ही सरकारी अनाज का उठान सरकारी गोदमों में हुआ है, जबकि ७५ प्रतिशत उठान अभी बाकी है। यही कारण है कि मंडी में किसानों का गेहूं भरा पड़ा है और आवक भी जारी है। ऐसे में मंडी में पैर रखने की जगह नहीं बची। मजबूरी में आढ़ती अपने वाहन ही किराए पर लगाकर लोडिंग करवा रहे हैं। एसडीएम रोहित यादव ने कहा कि ठेकेदार को नोटिस जारी किया हुआ है। उससे जवाब तलब किया जाएगा। यदि कमी मिली तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

40 की जगह 25 गाड़ियाें से उठान में दिक्कत

अढ़तियों का आरोप है कि नियमानुसार ठेकेदार को ४० गाड़ियाें से रोजाना गेहूं का उठान करना है, लेकिन उसके द्वारा २० से २५ वाहन ही लगाए गए हैं। ऐसे में अब मंडी के आढ़ती अपने वाहनों से मंडी से उठान कर रहे हैं ताकि मंडी खाली हो सके। यही नहीं ठेकेदार ने भी आढ़तियों की इस पहल पर सहमति जता दी है। लिहाजा ठेकेदार अब तीन रुपए प्रति कट्टा वेयर हाउस और 6 रुपए प्रति कट्टा हैफेड का गेहूं उठाने की एवज में आढ़ती को भुगतान करेगा। मंडी के ३५ आढ़तियों ने इस व्यवस्था के तहत अपने वाहन लगाए हैं ताकि मंडी से गेहूं का उठान हो सके। मौसम थोड़ा खुलने पर अभी और गेहूं तेजी से आएगा। वहीं, प्रशासन भी अब सख्ती कर सकता है।

4 लाख कट्‌टों की खरीद हो चुकी, 8 लाख से ज्यादा कट्‌टे गेहूं आने की उम्मीद, 25 फीसदी ही उठान हुआ

झज्जर. अनाज मंडी में ट्रक में गेहंू की बोरियों को लोड करते हुए कर्मचारी।

3

रुपए प्रति कट्टा उठान की शर्त पर 35 आढ़तियों ने वाहन लगाए

से

6

मंडी में गायब हुई बिजली, वाहनों की लाइट लगाई

मंडी के आढ़तियों और गेहूं सफाई से लेकर भराई और उठान के कार्य में लगे मजदूरों के लिए बुधवार शाम बिजली का संकट लेकर आई। एकाएक मंडी की बिजली गुल हो गई। आढ़तियों ने बिजली निगम को फोन लगाया, लेकिन सरकारी अवकाश होने पर तुरंत राहत नहीं मिल सकी। आढ़तियों ने अपने वाहनों की लाइट जलवाकर मंडी में गेहूं संबंधी काम कराया।

खबरें और भी हैं...