देसी रिवाॅल्वर के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
झज्जर | पुलिस ने देसी रिवाॅल्वर के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि रोहतक रोड गुड्डा बाईपास पुल के नीचे से युवक को पकड़ा है।, जिसकी पहचान दीपक उर्फ डोगरा निवासी गांव चिमनी हॉल न्यू राजेंद्रा कॉलोनी भिवानी चुंगी रोहतक के रूप में हुई है। तलाशी में इसके पास से देसी रिवाॅल्वर और उसके कारतूस मिले हैं। इसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना झज्जर में केस दर्ज किया गया है। लिखापढ़ी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।