भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक में बूथाें काे मजबूत बनाने का अाह्वान
स्थानीय रेस्ट हाउस में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक जिला अध्यक्ष अत्तर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह चौहान के साथ प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा प्रदेश महामंत्री शंकर धूप्पड़ उपस्थित रहे। चौहान ने बताया कि सभी विधानसभाओं में भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ता आने वाले 2019 के चुनावों के लिए प्रदेश स्तर से बूध स्तर तक मजबूती कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। इस मौके पर चार जिलों के अध्यक्ष, महामंत्रियों ने भाग लिया। इस माैके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता चौहान, जिला महामंत्री सज्जन गुज्जर, जिला मीडिया प्रभारी जयपाल लांबा, झज्जर मंडल अध्यक्ष मनोज जांगड़ा, प्रदीप जांगड़ा,चरखी दादरी राजेश, द्वावरका महामंत्री सुनील, महेश यादव, रविन्द्र यादव रिवाड़ी, जयवीर जोगी, दिनेश सैनी, धान सिंह जांगड़ा, पवन जोगी व धर्मेन्द्र राठौड़ मौजूद रहे।