शहीद मेजर अमित काे किया याद
सुरेहती गांव में अमर शहीद मेजर अमित देशवाल की द्वितीय पुण्य तिथि पर उनके स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि सभा की गई। साथ ही ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया गया। इसमें 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर हवन भी किया गया। ब्लड एकत्र करने वाली टीम रोहतक पीजीआई से पहुंची। इस अवसर पर मेजर अमित देशवाल के पिता सूबेदार ऋषि देशवाल, माता व भाई अंकित देशवाल, डॉ. कुलदीप वत्स सुरेहती, प्रकाश धनखड़, ब्लॉक समिति मेंबर बलवान सिंह, सरपंच धर्मपाल, हितेश देशवाल कोच, मांगे साहब माैजूद रहे।