पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिरिक्त मुख्य सचिव एसीएस जोवल ने जिले में फसल खरीद का लिया जायजा

अतिरिक्त मुख्य सचिव एसीएस जोवल ने जिले में फसल खरीद का लिया जायजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा सरकार में परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस)आर आर जोवल ने शुक्रवार को जिला में हो रही रबी की फसल की सरकारी खरीद का जायजा लिया। एसीएस जोवल के साथ डीसी सोनल गोयल, एएसपी शशांक कुमार सावन, एसडीएम जगनिवास, एसडीएम झज्जर रोहित यादव, हैफेड के डीएम एसके चौधरी, डीएफएससी अशोक शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। एसीएस ने मंडी में आढ़तियों, ट्रांसपोर्टर, खरीद व भंडारण अधिकारियों से खरीद प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी ली। डीसी सोनल गोयल ने बताया कि झज्जर जिला में रबी की फसल की सरकारी खरीद के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं ताकि किसानों को अपना उत्पाद मंडी तक लाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि आसौदा, बहादुरगढ़, बेरी, छारा, ढाकला, झज्जर, माजरा डी, और मातनहेल में गेहूं की सरकारी खरीद की जा रही है। सरसों की सरकारी खरीद झज्जर व मातनहेल में गांव वाइज रोस्टर प्रणाली से की जा रही है। अतिरिक्त मुख्य सचिव जोवल ने खरीद केंद्रों पर किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीद केंद्र पर पहुंचे किसानों को अपना उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। एसीएस ने खरीद केंद्रों पर बिजली आपूर्ति सुचारू रखने और स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने, गेहूं को ढककर रखने, बारदाने की उचित मात्रा में व्यवस्था रखने, मापतोल मशीनों की निरंतर निगरानी रखने और समय पर पेमेंट करने के निर्देश मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को दिए। उपायुक्त ने बताया कि वीरवार तक जिला के सभी खरीद केंद्रों पर 59 हजार 801 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है और 13 हजार 681 मीट्रिक टन का उठान हो चुका है। प्रतिदिन 15 हजार बैगों के उठान का प्रावधान है जबकि पिछले दो दिन से प्रतिदिन 25 हजार बैगों का उठान किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...