पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिछड़ा वर्ग ऋण में किसी गारंटर की जरूरत नहीं

पिछड़ा वर्ग ऋण में किसी गारंटर की जरूरत नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचन्द्र जांगड़ा शुक्रवार को झज्जर पहुंचे। उनका विभाग कार्यालय में स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ निगम के डायरेक्टर महेन्द्र सैन भी मौजूद रहे। हरियाणा पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचन्द्र जांगड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जबकि कांग्रेस राज में पिछड़ा वर्ग के लिए कुछ नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दुकानदारों और छोटे-छोटे महिला मुद्दों के लिए निगम द्वारा ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग का कोई भी व्यक्ति काम के लिए निगम से ऋण ले सकता है। इस ऋण में किसी गारंटर की भी जरूरत नहीं है। विभाग दस हजार रुपए से 10 लाख रुपए तक की लोन सुविधा उपलब्ध करवाता है। जिसकी अवधि पांच साल है। पांच साल में यह ऋण चुकाया जा सकता है। लोन पर सुक्ष्म ब्याज दर रखी गई हैं। उन्होंने बताया कि लोन लेने में कोई दिक्कत ना आए इसके लिए निगम स्वयं ही ऋण देता है।

खबरें और भी हैं...