झज्जर | हरियाणा राेडवेज में परिचालक भर्ती को लेकर सोमवार सुबह उम्मीदवारों ने बीएमएस के जिला यूनियन के प्रमुख रामवीर को ज्ञापन दिया। इसमें भर्ती प्रक्रिया रुकने की समस्या से अवगत करवाया। इस दाैरान जिले के 26 उम्मीदवार परिचालक मौजूद रहे। यूनियन के प्रमुख ने आश्वासन दिया कि वह सबसे पहले राेडवेज की सभी प्रांत यूनियनाें काे यह ज्ञापन भेजेंगे। उम्मीदवारों में हितेश तुंबाहेड़ी ने बताया कि 11 और 17 सितम्बर 2017 में परिचालक भर्ती लिखित परीक्षा हुई थी। इसके 2 माह बाद विपक्ष के लोगों ने भर्ती पर धांधली का आरोप लगाते केस दर्ज करा दिया। इसकी पहली सुनवाई नवंबर में हुई। इसके बाद सुनवाई ही चल रही है।