पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राहगिरी 26 को, इस बार सुबह नहीं शाम काे आर्यनगर में मचेगा धमाल

राहगिरी 26 को, इस बार सुबह नहीं शाम काे आर्यनगर में मचेगा धमाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | जिला प्रशासन का स्पेशल कार्यक्रम राहगिरी 26 मई को हाेगा। इस बार यह कार्यक्रम सुबह की बजाए शाम को रखा गया है। शनिवार शाम पांच बजे से शहर में आर्यनगर में सवेरा स्कूल के सामने राहगिरी हाेगी। तीसरी बार होने वाले इस कार्यक्रम में डीसी सोनल गोयल, एसपी पंकज नैन, एडीसी सुशील सारवान समेत जिला प्रशासन के तमाम सीनियर ऑफिसर भी भागीदार बनेंगे। इस बार युवाओं का मिनी ओलंपिक और स्कूली बच्चों के म्यूजिकल बैंड की परफॉरमेंस के विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं। यानि फन और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज राहगिरी में शहरवासियों को समर्पित रहेगा।

खबरें और भी हैं...