पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के 36 गांवों से 1100 महिलाएं लेंगी सिलाई कढ़ाई का निशुल्क प्रशिक्षण

जिले के 36 गांवों से 1100 महिलाएं लेंगी सिलाई-कढ़ाई का निशुल्क प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. डीआरडीए हॉल में महिला कौशल विकास कार्यक्रम सामर्थ के ट्रेनर्स को संबोंधित करते हुए कृषि मंत्री धनखड़।

भास्कर | झज्जर

ग्रामीण परिवेश में महिलाओं के आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने से ही सही मायनों में समाज उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होगा। यह तभी संभव है, जब महिलाएं सरकार व गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रविवार को डीआरडीए हॉल में सामर्थ कार्यक्रम के ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम के दौरान सिंगर इंडिया के डीजीएम रूद्र प्रताप ने कैबिनेट मंत्री धनखड़ को बताया कि जिला शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रथम चरण में जिले के 36 गांवों में सामर्थ कार्यक्रम शुरू किया गया है। एक सेंटर में लगभग 20 आधुनिक तकनीक से लैस सिलाई-कढ़ाई मशीनें रखी गई हैं और दो शिफ्टों में निशुल्क प्रशिक्षण का कार्य शुरू किया गया है। फिलहाल लगभग 1100 महिलाओं ने कार्यक्रम सामर्थ में प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन परमजी सौलधा, वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, कृषि मंत्री के मीडिया एडवाइजर डॉ. प्रवीण खुराना, नप चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश नंदवानी, डॉ. धर्मेंद्र, वासुदेव भूटानी, राकेश अरोड़ा, खैराती लाल अरोड़ा, ललित सपड़ा, मनोज तलवार, विकास गोयल, विनोद भूटानी, जगदीश चांदना, भारत जुनेजा, अर्जुन दास अरोड़ा मौजूद रहे।

मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पंजाबी धर्मशाला में श्री सती भाई सांई दास सेवादल की ओर से आयोजित सत्संग कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ये उद्गार व्यक्त किए। सत्संग कार्यक्रम के साथ-साथ रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में लगभग सवा सौ लोगों ने रक्तदान किया। मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...