पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी सप्लाई नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम

पानी सप्लाई नहीं मिलने से नाराज महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेयजल सप्लाई नहीं होने से नाराज मातनहेल की महिलाओं ने रविवार दोपहर प्रदर्शन कर बस स्टैंड के पास सड़क पर जाम दिया। उनका कहना था कि कई दिन से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई शिकायतों के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।

इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस की एक न सुनी। वे मौके पर अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रही थीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि घरेलू कार्य के लिए पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं, तब जाकर काम चल रहा है। जाम में फंसे वाहन चालकाें ने पुलिस काे सूचना दी। दाेपहर 1:25 से 1:45 तक जाम लगा। इससे बहुझोलरी से झज्जर की तरफ वाहन चालक को परेशानी का सामना करना पड़ा। कोसली से रोहतक जाने वाले वाहन चालक भी परेशान रहे। इस दौरान इस दौरान साल्हावास थाना प्रभारी सोमबीर कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह महिलाओं को समझा बुझाकर पेयजल सप्लाई समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, तब जाकर महिलाओं का गुस्सा शांत हो पाया। इसके बाद सभी वापस चली गईं। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

साल्हावास. मातनहेल बस स्टैंड के पास जाम लगातीं महिलाएं।

खबरें और भी हैं...