हरियाणा शिक्षा बोर्ड के परिणामों के बाद शनिवार को भी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में चहल-पहल रही। स्कूल टॉप करने वाले और मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को खूब बधाइयां मिली। इस बार भी निजी स्कूल की छात्रा ने झज्जर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। तक्षशिला स्कूल की अंतिम ने यह गौरव पाया है। रोडवेज में ड्राइवर पिता की बेटी ने हरियाणा की टॉप 10 सूची में भी स्थान पाया है। बेरी क्षेत्र के तक्षशिला स्कूल की छात्रा अंतिम ने 10 जमा 2 की परीक्षा में 500 में से 482 अंकों के साथ टॉप किया है। अंतिम का लक्ष्य पायलेट बनना हैं। अपना लक्ष्य हांसिल करने के लिए घर से 22 किलोमिटर की दुरी तय कर रात को 6 घंटे पढ़ाई की। विद्यालय के संचालक हरबीर डबास ने छात्रा की उपलब्धि पर उसे, उसके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है। संचालक हरबीर डबास ने बताया कि अंतिम ने जिले में तो प्रथम स्थान पाया है। साथ ही वह हरियाणा के टॉप टेन की सूची में है। उन्होंने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इस कक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 60 ने 80 प्रतिशत अंक लेकर रिकाॅर्ड स्थापित किया है।
राजकीय स्कूल की रिचा ने 466 अंक प्राप्त किए
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर की छात्रा रिचा ने इस परीक्षा में 500 में से 466 अंक हासिल किए हैं। परीक्षा में 93 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ इस छात्रा ने बायो में 97 प्रतिशत अंक पाए हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. बिमला नरवाल ने छात्रा रिचा को प्रार्थना सभा में बधाई दी। प्रदीप कुमार ने बताया कि इस विद्यालय के 177 विद्यार्थियों में से 20 ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाए हैं, जबकि आठ विद्यार्थी मैरिट में रहे हैं, जबकि 86 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
मेनका के राजनीति शास्त्र में 99 अंक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल की प्राचार्या सुनीता रस्तोगी ने बताया कि राजनीति शास्त्र में छात्रा मेनका ने 99 अंक प्राप्त किए। राजनीति शास्त्र में 7 छात्राओं ने 90 अंक प्राप्त किए। विद्यालय के टीचर बलजीत कादयान ने बताया कि 14 छात्राओं ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। 41 छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किए।
अब्लेज की पायल को मिले 466 अंक
बेरी के अब्लेज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निदेशक सुनील फौगाट और प्राचार्य मंजीत सांगवान ने बताया कि विद्यालय की पायल पुत्री सुरेन्द्र ने 466 अंक हासिल किए, जबकि सरिता पुत्री नरेन्द्र 437 अंक, गुलशन 430 अंक, नीतू 422 अंक, आशु 402 अंक, अजय पुत्र बह्रप्रकाश 400 अंक प्राप्त किए हैं।
झज्जर के दादरी तोए स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिवाच पहुंचे और मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। प्राचार्य राजवीर दहिया ने बताया कि विद्यालय में 24 विद्यार्थियों ने मेरिट और 68 ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की। कुल 86 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान पाया। आरती ने 85 व मानव राणा ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान पाया।
एसडी स्कूल के 16 विद्यार्थी मेरिट में
एसडी स्कूल के 53 छात्रों में से 16 ने मेरिट में स्थान पाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। नूतन पुत्री हरिराम 433 अंकों के साथ विज्ञान संकाय में प्रथम रही। हिमांशी पुत्री नरेश कुमार ने 423 ने वाणिज्य संकाय ने दूसरा स्थान और रिधिका ने 421 अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया।
माच्छरौली स्कूल में सभी 101 विद्यार्थी पास
राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल माच्छरौली के 12वीं की परीक्षा में 101 विद्यार्थी बैठे थे, जो सभी पास हुए। स्कूल प्राचार्य सुनील दत्त ने बताया कि 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक दो बच्चों ने लिए। इसी प्रकार 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वालों में 17 विद्यार्थी रहे।
साल्हावास. वीडी स्कूल की छात्राएं बेहतर परीक्षा परिणम पर खुशी जताते हुए।
वीडी स्कूल के 22
विद्यार्थी मेरिट में
साल्हावास | वीडी सीनियर सेकंडरी स्कूल बहू के प्रिंसिपल दिनेश फौगाट ने बताया कि 12वीं के परीक्षा परिणाम में स्कूल के 22 विद्यार्थियों का मेरिट में स्थान आया। इनमें पायल पुत्री राजेश कुमार, काजल पुत्री होशियार सिंह, प्रीती पुत्री ओमवीर, अंकित पुत्र रामफल, निमायु पुनिया पुत्री अर्जुन सिंह, सुधा पुत्री प्रीत, विभा पुत्री रामचंद्र, मोनिका पुत्री नरेंद्र, प्रिया पुत्री रोशनलाल, अमित पुत्र दलवीर, कुलीप व राम प्रमुख हैं।
ड्राइवर की टॉपर बेटी बनना चाहती है पायलेट
बेरी | रोडवेज के ड्राइवर की बेटी अंतिम ने जिले में टॉप किया है। पिता सतबीर सिंह भले ही हरियाणा रोडवेज में ड्राइवर है, लेकिन वह अपनी बेटी को आसमान में हवाई जहाज उड़ाते देखना चाहते हैं। सतबीर के सपनों को पंख लगाने का कार्य बेटी अंतिम ने जिले में टॉप करके किया है। अंतिम ने 482 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तक्षशिला विद्यापीठ बेरी की अंतिम बताती है कि उसने स्कूल के निदेशक और साइंस के अध्यापक हरबीर डबास के बताए हुए दो टिप्स पर परीक्षा की तैयारी की। इनमें पहला टिप्स था क्लास रूम में अध्यापक जो पढ़ाए, उसे हम घर जाकर पढ़ें। दूसरे टिप्स में उन्हें बताया गया था कि जो संदेह हो उन्हें स्कूल में आकर अध्यापकों से समझें। अंतिम का कहना है कि वह 6 घंटे पढ़ाई करती थी। उसके माता-पिता कम पढ़े लिखे हैं, लेकिन बहन सोनिया उसे समय-समय पर गाइड करती है। उसका स्कूल उसके घर कन्हेटी जिला दादरी से 22 किलोमीटर दूर है। छात्रा का कहना है कि उसका सपना इंडियन आर्मी में पायलट बनकर पूरा होगा।
पैरामाउंट की तन्नु ने 449 अंक हासिल किए
बेरी के छुछकवास स्थित पैरामाउंट सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा तन्नु पुत्री संजय ने 500 में से 449 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान पाया है। स्कूल डायरेक्टर इंद्रजीत फौगाट ने बताया कि नेहा पुत्री संतलाल ने 438 और मीनाक्षी पुत्री मनोज ने 424 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा कासनी में इसी स्कूल की ब्रांच में मोनिका पुत्री मंजीत ने 443 अंकों के साथ पहला स्थान पाया है। विद्योत्मा पुत्री राजकुमार ने 430 व संस्था के 27 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर संस्था का नाम रोशन किया।
मेरिट में आए जेएस के विद्यार्थी सम्मानित
भदानी स्थित जेएस सीनियर सेकंडरी स्कूल की प्राचार्या कृष्णा देवी ने बताया कि कला संकाय में कुल 28 विद्यार्थियों में से 24 ने मेरिट और बाकी सभी ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। छात्रा ज्योति ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, छात्रा सोनी ने 87 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और छात्रा भारती ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में कुल 12 विद्यार्थियों में से 6 ने मेरिट और बाकी 6 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। विद्यालय निदेशक जोगेन्द्र देशवाल ने मेरिट में आए विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
संस्कार के विपिन ने 422 अंक प्राप्त किए
बेरी के संस्कार स्कूल छारा के निदेशक राजीव दलाल ने बताया कि विज्ञान संकाय में विपिन ने 422 अंक, तमन्ना ने 412 अंक, शालू ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। आर्ट में अक्षय ने 421 अंक, टीना ने 414 अंक, मोहित 411 अंक प्राप्त कर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
खेड़ीजट्ट स्कूल के सभी बच्चे पास
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खेड़ीजट्ट के सभी विद्यार्थियों ने सफलता पाकर स्कूल और गांव का नाम रोशन किया है। विद्यालय प्राचार्या कृष्ण धनखड़ ने बताया कि इस परीक्षा में 20 विद्यार्थी बैठे थे। सभी अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं।