वैदिक सत्संग मंडल ने शनिवार को अपना 64वां हवन-यज्ञ और व्याख्यान माला का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भदानी गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल में बेटी बचाओ जन चेतना के अभियान के तहत किया। मुख्य वक्ता बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम आर्या ने कहा कि बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ न सिर्फ कठोर कानून बनाए जाएं, बल्कि ऐसे आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई होना चाहिए। ताकि बेटियों के प्रति समाज में सोच बदल जाए। इस अवसर पर स्कूल की प्रतिभाशाली बेटियों को सत्यार्थ प्रकाश व व्यवहार भानु पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय संयोजक प्रवेश आर्या ने कहा कि अवकाश के दिनों में विधार्थी पौधे लगाएं और पेड़ न बनने तक उनकी रक्षा करें। वहीं, वैदिक सत्संग मंडल के अध्यक्ष रमेश कौशिक ने सभी स्कूली बच्चों और गांव के युवाओं से नशे से दूर रहने की सलाह दी। संचालन कवि महेंद्र ने किया। इस दौरान स्कूल की ओर से आशा, रजनी, अनिता, शंकुतला, दलवंती, ज्योति, वेदप्रकाश, सुरेश शास्त्री, जितेंद्र मौजूद रहे।