पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोहनवाड़ी की छात्राओं को मिलीं साइकिल

मोहनवाड़ी की छात्राओं को मिलीं साइकिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के स्पेशल बच्चों के सरकारी स्कूल सवेरा में आने वाले बच्चे अब सर्दी-गर्मी व बरसात में परेशान नहीं होंगे। इनके घर से स्कूल व स्कूल से घर लाने-ले जाने के लिए मिनी वैन की सुविधा मिल गई है। साथ ही क्षेत्र के गांव मोहनवाड़ी की मेधावी छात्राओं को भी स्कूल के लिए साइकिल मिली हैं।

भारत सरकार के उपक्रम इंदिरा गांधी सुपर थर्मल पॉवर प्लांट के प्रबंधन ने सीएसआर के तहत ये सौगात बच्चों को दी है। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित सवेरा स्कूल को अरावली पावर कंपनी एनटीपीसी ने अपने सीएसआर कार्यक्रम के तहत एक टेंपो ट्राक्स स्कूल वैन प्रदान की है। झज्जर का सवेरा स्कूल बहुत ही खास बच्चों का संस्थान है। सवेरा स्कूल, जहां बच्चों को डाउन सिंड्रोम, ध्यान घाटा अति सक्रियता विकार और ऑटिज्म जैसे शारीरिक और मानसिक विकारों से जूझ रहे हैं यहां उन्हें कौशल सिखाया जाता है। इसके अलावा इन बच्चों को व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है। सवेरा स्कूल के इंचार्ज लोकेश ने बताया कि बच्चों को घर से स्कूल लाने में अभिभावकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में अब एनटीपीसी द्वारा सवेरा स्कूल को वैन प्रदान करने पर बच्चों को काफी राहत मिलेगी। एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक आरएस राठी ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल वैन को एनटीपीसी प्रांगण से रवाना किया। इस अवसर पर सीईओ एनएन मिश्रा ने बताया कि इसके अलावा मोहनबाड़ी की 45 छात्राओं को साइकल प्रदान की है। ग्राम मोहनबाड़ी की 45 बालिकाओं को अपने स्कूल तथा कॉलेज आने-जाने के लिए साधन के अभाव में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

स्पेशल बच्चे अब मिनी वैन से आएंगे स्कूल

झज्जर. छात्राओं को साइिकल देने के बाद छात्राओं से चर्चा करते सीईओ एनएन मिश्रा।

खबरें और भी हैं...