पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाइट डोमिनेशन के तहत 1397 वाहनों की जांच, 69 के चालान

नाइट डोमिनेशन के तहत 1397 वाहनों की जांच, 69 के चालान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर. नाइट डोमिनेशन के तहत नाके पर तैनात पुलिसकर्मी।

भास्कर | झज्जर

पुलिस ने अपराधों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए गत रात्रि को देर शाम से अलसुबह तक नाइट डोमिनेशन के तहत अलग अलग स्थानों पर विशेष नाका व गश्त पार्टियों को तैनात करके संदिग्ध वाहनों की जांच की। इस दाैरान करीब 1397 वाहनों को चैक किया गया। करीब 117 स्थानों को चिन्हित कर नाकाबंदी व गश्त पार्टियों को तैनात करके वाहनों की गहनता से जांच की गई। बाजार, भीड़भाड़ वाले स्थानों व संकरे रास्तों पर पैदल गस्त लगाई गई। जिला में तैनात सभी राइडर/पीसीआर निरंतर गश्त पर तैनात रही।

स्थानीय पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा बस अड्डों, बाजारों, प्रमुख इमारतों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग की गई। गत रात्रि नाइट डोमिनेशन के तहत चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान जिला के अलग अलग स्थानों पर करीब 1397 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 69 वाहनों के चालान तथा तीन वाहनों को इंपाउंड किया। अभियान के तहत सीआईए टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी सुरेन्द्र उर्फ सुंदर रोहतक चांद कॉलोनी का रहने वाला है। वहीं साल्हावास पुलिस ने शक की बिनाह पर कार्रवाई करते हुए 10 बोतल अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी राजकिशन निवासी अकहेड़ी मदनपुर को काबू किया गया। पुलिस चौकी सासरौली की टीम ने 12 बोतल व एक पव्वा अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी सुकेंद्र खोरड़ा के रहने वाले को काबू किया है। अवैध शराब के साथ पकड़े गए उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना साल्हावास में कार्रवाई की गई।

खबरें और भी हैं...