पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न पानी निकासी की व्यवस्था बनाई,न तैयार किए ब्रम, शुरू कर दिया सड़क का निर्माण

न पानी निकासी की व्यवस्था बनाई,न तैयार किए ब्रम, शुरू कर दिया सड़क का निर्माण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी का मौसम सड़क निर्माण के काम के लिए उपयुक्त समय होता है, लेकिन इस सीजन में पीडब्लूडी विभाग की ओर से जो कार्य शुरू किए गए हैं। उनमें गुणवत्ता की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। अफसरों की कथित लापरवाही या फिर निर्माण एजेंसी से विभाग की मिलीभगत इस कदर बढ़ गई है कि सड़क निर्माण के दौरान अफसर मौके पर मौजूद नहीं रहते हैं और कार्य की समूची जिम्मेदार ठेकेदार के हवाले कर दी जाती है। डीघल से बेरी मार्ग के करीब दस किलोमीटर मार्ग का निर्माण कार्य पीडब्लूडी विभाग की ओर से कराया जा रहा है। शनिवार को इसका निर्माण कार्य बेरी से डीघल की ओर शुरू कराया गया। लोगों की शिकायत है कि इस सड़क निर्माण के दौरान गंभीरता नहीं बरती जा रही है। सड़क का ब्रम ठीक नहीं है। इसके किनारे कांटेदार झाड़ियां खड़ी है, जिसके कारण तारकोल के स्प्रे करने से लेकर सड़क पर बीएम करने तक के कार्य में बाधक बने हैं, लेकिन इसके बावजूद इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं है। बगैर ब्रम तैयार किए बगैर होने वाली सड़क का कोई लाभ नहीं होगा। बारिश के दिनों में इसमें कटाव की समस्या होगी। वहीं दूसरी ओर किसी वाहन सड़क से नीचे कर नहीं खड़ा किया जा सकता है। इसी प्रकार से गोच्छी में पानी निकासी की समस्या लंबे समय से बनी है। पानी निकासी न होने से दूषित पानी सड़क तक भरा रहता है। हालांकि इस क्षेत्र में सीसी की सड़क है, लेकिन इसके बावजूद सड़क तैयार करने वाले अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।

मिलिंग का कार्य अधूरा

निर्माण कार्य शुरू करने से पहले पुरानी सड़क की परत को उतारना होता है। जिसको मिलिंग कहा जाता है, लेकिन सड़क किनारे झाड़ियां होने के कारण व ब्रम प्रॉपर रूप से न होने के कारण मिलिंग का कार्य बीच बीच किनारों पर छोड़ दिया गया है।

झज्जर. डीघल-बेरी सड़क निर्माण के दौरान झािड़यों के कारण नहीं हो सका मिलिंग का कार्य।

260 लाख की राशि

होगी खर्च

विभाग के मुताबिक दस मीटर वाले सड़क मार्ग पर 260 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। मिलिंग के बाद पहले बीएम और उसके बाद इस पर कारपेटिंग होगी।

बेरी-रोहतक रोड के निर्माण की अधिक दरकार

लोगों का कहना है कि झज्जर से बेरी और डीघल से बेरी सड़क मार्ग की इतनी खराब हालत नहीं थी, जितनी बेरी से रोहतक मार्ग की है। इस मार्ग पर जगह जगह गड्ढे बने हैं। झज्जर से रोहतक की ओर जाने वाले वाहनों का दबाव भी इस मार्ग पर है, लेकिन इसके बावजूद खराब सड़क को प्राथमिकता पर नहीं ठीक कराया जा रहा है। टोल बचाने के लिए इस मार्ग पर अधिक वाहन चलते हैं।

सैंपल भी लिए जाएंगे

समूचे कार्य को गुणवत्ता के तहत कराया जा रहा है। इसके बाद इसके सैंपल भी होंगे। सड़क तक फैली झाड़ियों की जानकारी नहीं है। मौका देखकर इसको हटाया जाएगा। जहां तक ब्रम की स्थिति है। सड़क निर्माण के बाद इसको भी ठीक कराया जाएगा। -अश्वनी मलिक, एसडीओ पीडब्लूडी।

सड़क निर्माण कार्य में तेजी न होने से बालोर रोड पर

दुकानदारों ने आधा घंटा लगाया जाम

बहादुरगढ़ | शहर के लघु सचिवालय को जाने वाले नजफगढ़ रोड से गांव बालौर तक की सड़क के निर्माण से धूल उड़ रही है। धूल ने लोगों को परेशान कर दिया है। धूल से परेशान लोगों ने शनिवार को सुबह बालौर रोड पर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य तेजी से नहीं किया जा रहा। गुस्साए दुकानदारों ने आधा घंटा बालोर रोड पर जाम लगा दिया। बाद में लोगों के समझाने पर स्वयं ही जाम को खोल दिया। धूल उठने बाजार का व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने अारोप लगाया कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य तेजी से नहीं किया जा रहा। गौरतलब है कि नजफगढ़ रोड से लेकर बालौर गांव तक के मार्ग को दोबारा से बनाया जा रहा है। कई दिनों से इस मार्ग पर रोड़ा डालकर छोड़ा गया है, जिससे दिनभर धूल उड़ती है। धूल ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। धूल की वजह से बालौर रोड के लोगों ने गुरुवार को भी शहीद भगत सिंह पार्क के पास रोष जताया था। लोगों ने इस रोड को जल्द से जल्द बनाने की मांग की। महिलाओं व दुकानदारों ने शुक्रवार को सड़क पर पत्थर एकत्र कर दिए।

खबरें और भी हैं...