पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए डिजाइन के टोप हैट और रिफलेक्टिव जैकेट मिली

नए डिजाइन के टोप हैट और रिफलेक्टिव जैकेट मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिक पुलिस अब नए लुक में नजर आएगी। चौराहे पर खड़े होने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को नए डिजाइन के टॉप हैट दिए गए हैं। इस टॉप हैट को बदलने का मकसद ट्रैफिक पुलिस को पहले से स्मार्ट बनाना है। वाहन चालकों को दूर से नजर आने के लिए ऐसा किया गया है। टॉप हैट के साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को रिफलेक्टिव जैकेट्स भी दी गई है। रिफलेक्टिव जैकेट पहने हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी अंधेरे में भी दूर से नजर आएंगे। सफेद कमीज और नीली पेंट के ऊपर रिफलेक्टिव जैकेट व टॉप हैट ट्रैफिक पुलिस का नया लुक हाेगा। पुराने हेलमेट भारी थे। इस बारे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी कई बार शिकायतें भी कर चुके थे।

जल्द ही सभी को मिलेंगे बाॅडी कैमरे, वाहन चालकों को दूर से दिखाई देंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी

झज्जर. लघु सचिवालय आॅफिस में मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी।

भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर

होगी सख्त कार्रवाई : एसपी

एसपी ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई कर्मचारी किसी तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उसे बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का उद्देश्य चालान काटना नहीं बल्कि यातायात को बेहतर रखा है। ताकि सड़क हादसों में जान-माल की हानि को रोका जा सके। चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी स्ट्रीट क्राइम, वाहन चोरी और अन्य अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए वाहनों पर कड़ी नजर रखते हरसंभव कार्रवाई की करेंगे ।

कर्मियों की छंटनी कर तंदुरूस्त जवानों को किया जाएगा तैनात

एसपी पंकज नैन ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को स्मार्ट बनाने के लिए यह पहला कदम है। ट्रैफिक पुलिस को नया लुक देने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस से कुछ कर्मियों की छंटनी करके चुस्त तंदुरूस्त जवानों को तैनात किया गया है। जल्द ही सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बॉडी कैमरा और अन्य जरूरी सामान भी मिल जाएगा, जिससे किसी तरह के दुर्व्यवहार की शिकायत नहीं रहेगी। ट्रैफिक पुलिस में तैनात सभी कर्मियों को ड्यूटी से संबंधित विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है। जिले में यातायात व्यवस्था को बाधा रहित और सुचारू बनाए रखने के लिए निर्धारित बिंदुओं पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी

खबरें और भी हैं...