संविधान के साथ नहीं होने दी जाएगी छेड़छाड़ : सोहता
झज्जर | संविधान में आम नागरिकों के साथ-साथ दलितों को अधिकार भी दिए गए हैं। भाजपा दलितों के अधिकारों के साथ छेड़छाड़ का प्रयास कर रही है, लेकिन किसी के मनसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। यह बात कांग्रेस पार्टी के एससी सेल प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान सोहता ने कही। वे मंगलवार को शहर की जटिया धर्मशाला में हुए कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में सभी की रक्षा की व्यवस्था की है। चाहे वे कोई आम आदमी हो या फिर आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर। उन्होंने कहा कि संविधान के साथ छेड़छाड़ का प्रयास हो रह है। इसके जवाब में 27 मई को करनाल में रैली होगी। इसको संविधान बचाओ रैली का नाम दिया गया है। अध्यक्षता प्रदीप गोच्छी और संचालन बार प्रधान कृष्ण कादियान ने किया। इस मौके पर रामकुमार कटारिया, सतीश बंधु, धर्मसिंह रणखंडा, आनंद, निरंजन, पंडित राज पहलवान मौजूद रहे।