सरकार की वादा खिलाफी को लेकर वक्ताओं में रोष
हरियाणा स्टेट पेंशनर शाखा झज्जर की मासिक बैठक मंगलवार को शहर के दिल्ली रोहतक रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में हुई। बैठक में ब्रांच झज्जर से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रामकिशन ने की, जबकि प्रांतीय संगठन सचिव चंद्रभान विशेष रुप से उपस्थित रहे। बैठक में हरियाणा सरकार की वादा खिलाफी को लेकर वक्ताओं ने भारी रोष जताया। वक्ताओं का कहना था कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले कर्मचारियों से कुछ वायदे किए थे। मगर सत्ता में आने के बाद पूवर्ज सरकार द्वारा स्वीकृत मांगों को भी रद्द कर दिया। पेंशनर समाज ने निर्णय लिया है कि पेंशनर एक मंच पर एकत्र होकर राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे।