- Hindi News
- National
- 5 जुलाई को मांगों के समर्थन में संसद मार्ग पर प्रदर्शन करेंगे रिटायर्ड अर्द्धसैनिक जवान
5 जुलाई को मांगों के समर्थन में संसद मार्ग पर प्रदर्शन करेंगे रिटायर्ड अर्द्धसैनिक जवान
रिटायर्ड अर्द्धसैनिक जवानों ने यादव धर्मशाला में मांगों को लेकर सम्मेलन किया। इसमें राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली से रिटायर्ड पैरामिलिट्री के जवान और वीरांगनाओं ने भाग लिया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि 5 जुलाई को संसद मार्ग पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें हरियाणा से बड़ी संख्या में सभी को पूरे परिवार सहित संसद मार्ग पर पहुंचने का आह्वान किया। साथ ही प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. धर्मेंद्र खेड़ी खातिवास ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की सरकार शहीद जवानों को 50 लाख रुपए की मदद दे रही है। कहा कि वो हर मोर्चे पर देश की रक्षा कर रहे जवानों के साथ हर समय खड़े हैं। सरकार और पूर्व जवानों के बीच की कड़ी बनने का पूर्ण आश्वासन उन्होंने दिया है। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश से दीपक राज्याण ने भी अर्द्धसैनिक बलों के हित में विचार रखे। सम्मेलन में दीपचंद कौशिक, कृष्ण, गुजरात से कांताबेन, शिवलाल, राजेन्द्र सिंह एडवोकेट, मिर्जाबेगम, ईश्वर सिंह, प्रभुदयाल, कर्णसिंह, गजराज, राधेश्याम, सतपाल, सुभाषचंद्र, रघुनंदन, शेर सिंह, राजरूप, राजेंद्र यादव ने भाग लिया।