पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टीवी और स्मार्ट फोन का बच्चे ज्यादा प्रयोग न करें, आंखों पर पड़ता है असर

टीवी और स्मार्ट फोन का बच्चे ज्यादा प्रयोग न करें, आंखों पर पड़ता है असर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | गांव पाहसौर के चौपाल घर में गुरुवार काे 45वें नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला स्वास्थ्य विभाग झज्जर से पीएचसी बादली के डाॅ. सुनील दत्त का विशेष सहयोग रहा। कैम्प में 105 ग्रामीणों ने नेत्र जांच कराई। इसमें 40 लोगों को निशुल्क चश्मे व दवा वितरित की गई। दो रोगियों को नेत्र सर्जरी के लिए सलाह दी गई।

इस अवसर पर सरपंच कैलाश वती व अन्य पंचायत के सदस्यों ने भी नेत्र जांच में हिस्सा लिया। रोगियों की जांच के दैारान डाॅ. सुनील दत्त ने बताया कि आंखों की नियमित रूप से जांच कराते रहना चाहिए एवं धूल- मिट्टी, एलर्जी व इंफेक्शन जैसी बीमारियों से बचाव के लिए चश्मे का प्रयोग करना चाहिए। बच्चों को टीवी व स्मार्ट फोन ज्यादा समय प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे उनकी आंखों की रोशनी बनी रहेगी। कैंप के शुभारंभ पर सतेन्द्र प्रधान, सरपंच मदन, बलराज पंच, भारती पंच, राजेन्द्र पंच, निर्मला, जगमाल, रामफल, श्रीभगवान, रमेश, रविदत और अनिल उपस्थित रहे।

कैंप के दौरान मरीज की जांच करते चिकित्सक।

खबरें और भी हैं...