झज्जर. लघु सचिवालय में गुरुवार को महिला उत्थान को लेकर सरकार और यूएनडीपी द्वारा शुरू किए गए दिशा प्रोजेक्ट पर चर्चा करते हुए अधिकारी।
सिलाई व कढ़ाई कोर्स से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि झज्जर के मातनहेल खंड में लगभग साढ़े 12 सौ महिलाएं 1750 एकड़ में जैविक खेती कर रही हैं। खंड के कई गांवों में महिलाओं को लीज पर पंचायती जमीन भी जैविक खेती के लिए दिलवाई गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रेणु सिसोदिया ने बताया कि विभाग की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर सिलाई और कढ़ाई कोर्स करवाए जा रहे हैं। बैठक में स्वयं सहायता समूह से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने, छात्राओं की कॅरियर कांउसिलिंग कार्य का दायरा बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में लीड बैंक अधिकारी ने महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।