साल्हावास | प्रदेश में जब से इनेलो व बसपा का गठबंधन हुआ है तब से कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियां बौखला गई हैं। प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन के पक्ष में हवा चल पड़ी है। पूर्व सरपंच हुक्म सिंह के निवास स्थान साल्हावास में यह बात झज्जर हलका अध्यक्ष राकेश जाखड़ ने प्रेस को जारी बयान मे कही। इस मौके पर कृष्ण शर्मा, भूपेन्द्र, ओमबीर, संजय कुमार, जय सिंह, सतबीर सिंह एडवोकेट उपस्थित रहे।