पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विवादित प्रश्न पर काले कपड़े पहन सौंपा ज्ञापन

विवादित प्रश्न पर काले कपड़े पहन सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एचएसएससी की परीक्षा में ब्राह्मण समाज के विषय में पूछे गए प्रश्न के विरोध में युवा ब्राह्मण समाज के युवाओं ने काले कपड़े पहनकर श्री ब्राह्मण धर्मशाला के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा कि एचएसएससी के अधिकारियों ने जान-बूझकर ब्राह्मण समाज को अपमानित करने का काम किया है। प्रश्न बनाने के पीछे जो भी व्यक्ति शामिल रहे, उन सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में दीपराज वशिष्ठ, ऋषभ पंडित, संदीप पंडित, पं राहुल भदाना, पं प्रमोद भदाना, हिमांशु, मोहित भदाना, अमन, वरुण, कुणाल, सचिन कौशिक, रवि भदाना, राजीव कोन्द्रावली, गोपाल कौशिक, निशांत, धीरज भोले, अजय ग्वालीसन, केशव, सन्नी, विजय, बृजेश गुढ़ा, नितिन अत्री, मनफूल सिलानी, ऋषि, लक्ष्य, विवेक और लवली सहित अन्य भी मौजूद रहे।

एचएसएससी की परीक्षा में ब्राह्मण समाज के विषय में पूछे गए प्रश्न का विरोध

विधायक कौशिक ने सीएम से मिलकर

की शिकायत

बहादुरगढ़ | भाजपा विधायक नरेश कौशिक ने गुरूवार को सीएम मनोहर लाल द्वारा ब्राह्मण समाज की मांग पर लिए गए फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रयास किसी भी सरकार में कभी भी नहीं होना चाहिए। सीएम ने समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए जो कदम उठाया है उससे ब्राह्मण समाज का मनोबल बढ़ा है। गुरूवार को विधायक नरेश कौशिक समाज के प्रमुख लोगों के साथ चंडीगढ़ हरियाणा निवास में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले और बीते दिनों हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ली गई जेई की प्रवेश परीक्षा में ब्राह्मण समाज से संबंधित पूछे गए एक सवाल के मद्देनजर मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सीएम के समक्ष समाज के लोगों ने अपने विचार रखे जिन्हें सीएम ने गंभीरता से विचारों को सुना। बातचीत उपरांत मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में गहनता से जांच कराने का विश्वास दिलाया और कहा कि जब तक जांच पूरी होती है अवधि में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती को तुरंत प्रभाव से जांच कार्यवाही चलने तक सस्पेंड किया।

खबरें और भी हैं...