पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल से डस्टबिन फुल, पार्षदों ने दिया आंदोलन को समर्थन

हड़ताल से डस्टबिन फुल, पार्षदों ने दिया आंदोलन को समर्थन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पालिका के कच्चे सफाई कर्मचारियों की 9 दिन से चल रही हड़ताल का असर दिखाई देने लगा है। कॉलोनियों और बाजारों में रखे डस्टबिन कूड़े से फुल हो गए हैं। ठेका एजेंसी सिर्फ डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर रही है। डस्टबीन से उसने 3 दिन से कूड़ा उठाना छोड़ दिया है। कच्चे सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को अब झज्जर नगर पालिका के ही पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने समर्थन दिया है। पार्षदों का कहना है कि सभी कर्मचारियों को पक्का कर उन्हें इसी हिसाब से वेतन मिलना चाहिए।

नपा से जुड़े 126 कच्चे सफाई कर्मचारियों ने बीते 12 दिनों से हड़ताल कर रखी है। यहां तक कि 32 कर्मचारी सरकारी कोठियों और आफिसों में तैनात थे, उन्होंने ने काम रोक दिया है। इस आंदोलन के बाद नपा ने तालमेल दिखाते हुए घर-घर कचरा उठाने वाली एजेंसी को और अधिक गंभीरता से काम करनेे की बात कही थी। इसके अलावा शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर पक्के कर्मचारियों को सफाई करने के लिए लगाया गया। इससे हुआ ये कि शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में गंदगी नजर नहीं आई और वार्ड की गलियां और आबादी वाले इलाके भी साफ बने रहे। हालांकि अब कर्मचारियों की हड़ताल का असर दिखने लगा है कि डस्टबीन भरने पर उनसे कचरा व गंदगी बाहर निकल रही है। लिफ्टिंग न होने पर कचरा दिखने लगा है। अहम यह है कि ठेका एजेंसी से जुड़े सफाई कर्मचारियों ने अपना मूल काम यानी घर-घर कचरा उठाने पर ही फोकस कर दिया है। इसके बाद शहर के मुख्य चौराहों पर कचरा नजर आ रहा है। पहले ठेका एजेंसी की गाड़ी वार्ड में मौजूद डस्टबिन से कचरा उठा लेती थी,लेकिन अब पिछले तीन दिन यह कम बंद है।



झज्जर. पुरानी नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के समर्थन में आए वार्ड पार्षद अपनी बात रखते हुए

सदन की बैठक में रखेंगे

पक्का करने का प्रस्ताव

गुरुवार को हड़ताली कर्मचारियों को तब बल मिला जब पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने अपना समर्थन कर्मचारियों को दिया। पार्षद घनश्याम गुर्जर आैर सुरेश भगाना ने कहा कि आगामी नपा सदन की बैठक में सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

पक्के होने पर मिलेगी २० से ३५ हजार रुपए सैलरी

अभी कच्चे सफाई कर्मचारियों को डीसी रेट के एवज में ११ हजार ७९५ रुपए का वेतन मिलता है। अगर ये कर्मचारी पक्के हा गए तो उनकी नियुक्ति और लगाई जाने वाली बेसिक पे के आधार पर इनका वेतन २० से लेकर ३५ हजार रुपए तक हो जाएगा।

9 लाख 56 हजार रुपए का है ठेका

शहर के सभी 19 वार्डों में घर-घर कचरा उठाने का ठेका नपा ने 9 लाख 56 हजार रुपए में छोड़ा है। हालांकि सरकारी रेट 10 लाख रुपए से ज्यादा का था, लेकिन ठेका कंपनी ने माइनस में रेट देकर यह कार्य लिया।

इन पार्ष दों व पूर्व पार्षदों ने दिया समर्थन

पूर्व पार्षद व पूर्व चेयरमैन दिनेश यादव, पार्षद हेमंत भगाना, पार्षद सुरेश भगाना, पार्षद सरजीत गुर्जर, पार्षद घनश्याम गुर्जर, पूर्व पार्षद भूदेव, पूर्व पार्षद नाहर सिंह, पूर्व पार्षद सत्ते सैनी, पार्षद किशोर सैनी, पूर्व पार्षद टेकचंद गुर्जर, मनीष बंसल, पार्षद महावीर गुर्जर ने कर्मचारियों को समर्थन दिया। सभी लोगों ने मिलकर कच्चे कर्मचारियों के आंदोलन के लिए 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।

सामाजिक सहयोग भी लिया जाएगा

हम पक्के कर्मचारियों को लगातार ड्यूटी दे रहे हैं। यह बात भी सही है कि कुछ स्थानों पर अब कचरा पड़े होने की सूचना मिल रही है। हम प्रयास करेंगे कि सड़क पर कचरा न रहे, इसके लिए सामाजिक सहयोग भी लिया जाएगा। - प्रवीण गर्ग, वाइस चेयरमैन, नपा झज्जर

नगर परिषद रात में दिहाड़ी के मजदूरों से करवा रही सफाई

बहादुरगढ़. नगर परिषद में नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी।

भास्कर न्यूज | बहादुरगढ़

शहर में नगरपालिका सफाई कर्मचारियों नें गुरुवार को नौवे दिन भी हड़ताल जारी रखी और शहर की सफाई व्यवस्था ठप रही। इस हड़ताल मे 300 कर्मचारियो ने भाग लिया। बहादुरगढ़ के इकाई सचिव राजपाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की शांतिपूर्वक ढंग से नगर परिषद के सामने धरना प्रदर्शन व हड़ताल जारी रखी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शीर्ष नेताओं ने बुलाया जरूर, लेकिन बातचीत सिरे नही चढी और जिला प्रधान राजेंद्र तुषाड़ ने कहा जब तक कर्मचारियों की बात सरकार जब तक नही मानती तब तक हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी जनता के बीच जाएगे और सरकार की वादाखिलाफी की पोल खोलेगे। ब्लॉक प्रधान बिजैन्द्र सैनी ने कहा कि पूरे ब्लॉक के सभी विभागों के कर्मचारी नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ है। हरियाणा सरकार अपनी हठधर्मिता पर उतारु है। हड़ताल के समर्थन मे नगर पार्षद संघ ने भी अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की जायज मागों का समाधान करें और हर विभाग से ठेकेदारी प्रथा बंद करे। एसकेएस के वरिष्ठ उप प्रधान बंसी लाल ने कहा कि जब भी कर्मचारी अपनी जायज मांगो को उठाता है तो टालमटोल रवैया अपनाया जाता है। इनेलो बहादुरगढ़ से नरेश जून नें अपना समर्थन दिया ,मजदूर कल्याण मंच से लाल जी,सतीश,बिजली विभाग से, यूनिट सचिव प्रदीप छिकारा, सर्कल सचिव रवीन्द्र मौजूद थे।

लोगों से घरों के बाहर कूड़ा न

फेंकने की अपील

नगर परिषद ने अपने पचास पक्के सफाई कर्मचारियो के साथ ठेकेदार द्वार दिहाड़ी पर रखे गए सफाई कर्मचारियों से रात के समय शहर के सभी मुख्य सड़कों पर एकत्र कूड़े के ढेर उठवाने का सिलसिला शुरू किया हुआ है। नप के सफाई अधिकारी सतपाल सैनी ने बताया कि शहर के मुख्य प्वाइंट से कूड़े को उठाया जा रहा है। वहीं लोगों को घरों के बाहर कूड़ा नहीं फेंकने को कहा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...