एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) हरियाणा ने मोस्ट वांटेड 50 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा है। इनामी बदमाश के कब्जे से मौका पर एक देशी पिस्तौल भी बरामद किया है। आईजी सौरभ सिंह व डीआईजी बी सतीश बालन के दिशा निर्देशानुसार एसटीएफ टीम के प्रभारी ने बताया कि कई मामलों में अति वांछित 50 हजार रुपए का इनामी बदमाश मनोज दूबलधन के रहने वाले है उसे झज्जर कोसली रोड स्थित बस अड्डा रईया से पकड़ा। आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद किया।
पकड़े गए आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया है। पकड़ा गया आरोपी मनोज पुत्र अनिल थाना बेरी में दर्ज मुकदमा में पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी है। जिस पर पुलिस द्वारा 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी ने अपने ही गांव में जान से मारने की नियत से वारदात को अंजाम दिया था। इसके अतिरिक्त पकड़े गए उपरोक्त अति वांछित बदमाश के खिलाफ थाना बेरी में ही मामला दर्ज था। पकड़े आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
झज्जर. अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश।
नेहरू काॅलेज के सामने युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाला 8वां आरोपी 2 माह बाद पकड़ा
झज्जर | पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। बीते फरवरी माह में झज्जर शहरी क्षेत्र में बहादुरगढ़ रोड पर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर के नजदीक कुछ युवकों द्वारा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के पश्चात दोषी मौका से फरार हो गए थे। थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि आपसी विवाद को लेकर हुए झगड़े में कुछ युवकों ने गांव मांडौठी हाल देव कॉलोनी झज्जर निवासी एक युवक नवीन को काफी चोटें मारी थी। जिसे सिविल हॉस्पिटल झज्जर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। गांव भदानी निवासी अक्षय, परमजीत, नरेंद्र व अन्य लड़कों ने पूर्व में आपसी विवाद को लेकर हुए झगड़े की रंजिश रखते हुए मिलकर चोटें मारकर हत्या की है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना झज्जर में 26 फरवरी 2018 को आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान अमन सुरेंद्र निवासी गांव भदानी जिला झज्जर के तौर पर की गई। वारदात के सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
नेहरू कॉलेज के पास हत्या ममले में पकड़ा गया आरोपी। (इनसेट) मृतक नवीन।