हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं के परीक्षा परिणामों में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों के पास होने का प्रतिशत लड़कों से ज्यादा है।
जिलेभर की बात करें तो इस बार 12वीं की परीक्षा में 5087 लड़के बैठे। इनमें से परिणाम आने के बाद 3398 लड़के पास हुए हैं। लड़कों का पास होने का प्रतिशत 66.80 है। पिछले वर्ष 2017 में भी लड़कों के पास होने का प्रतिशत लगभग इतना ही था। जिले का ओवरआॅल रिजल्ट 62.63 प्रतिशत रहा और प्रदेश में 15वें स्थान रहा। इसके विपरीत लड़कियों ने इस बार भी अपनी स्थिति में सुधार किया है। इस बार परीक्षा में 9842 लड़कियां बैठी। इनमें से 3065 पास हुई हैं, जबकि बाकी की अधिकांश में री आई है। इस हिसाब से लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 79.78 रहा है।