झज्जर | सरसों की खरीद को लेकर मंडी में धरना जारी है। दूसरे दिन भी यहां किसान नेता प्रदीप धनखड़ ने आमरण अनशन जारी रखा। धनखड़ द्वारा अनाज मंडी झज्जर में सरसों खरीद में हुई लूट की जांच की मांग की है। दोबारा सरसों खरीद की मांग पर अनशन के तीसरे दिन जिले के आरटीआई एक्टिविस्ट राहुल मंडोरा व उनके साथियों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। इनेलो ने भी किसान के अनशन को अपना समर्थन जारी किया। जिला अध्यक्ष संजय दलाल ने कृषि मंत्री पर स्वयं के गृह क्षेत्र की पैरवी करने में नाकाम बताते हुए अपने ही जिले के किसानों की लूट का जिम्मेदार बताया है। सरसों खरीद के आंकड़ों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। जल्दबाजी में खरीदी बंद करने के कारण 2500 से ऊपर किसानों की तोल की