झज्जर | हसनपुर के एमआर स्कूल विद्यार्थियों ने जिला भिवानी में हुई जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में मेडल जीते हैं। प्रतियोगिता में विद्यालय के लगभग 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सब जूनियर वोमेन प्रतियोगिता में इशिका ने गोल्ड, शिवानी ने सिल्वर और निशु ने ब्रांज मेडल तो यूथ-वोमेन शूटिंग में नेहा ने गोल्ड मेडल और यूथ-पुरुष प्रतियोगिता में रजत ने सिल्वर, अंकित व रवि ने ब्रांज और सब-जूनियर पुरुष में नितिन व तुषार ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। विद्यालय संचालक सोमबीर कोड़ान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।