पुलिस के जवानों को तनावमुक्त बनाने के उद्देश्य से खेल प्रतियोगिता कराई जा रही है। शुक्रवार को एएसपी शशांक कुमार सावन ने थाना बेरी और थाना शहर बहादुरगढ़ की वाॅलीबाल टीमों के बीच मुकाबला कराया। पुलिस लाइन में गत 16 अप्रैल को प्रतियोगिता शुरू हुई थी। पहला मैच थाना झज्जर और थाना साल्हावास की टीमों के बीच खेला गया था। दूसरा मैच थाना शहर व सदर बहादुरगढ़ ने खेला, तीसरा मैच पुलिस लाइन व जिला पुलिस कार्यालय की टीम के बीच खेला गया था। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में थाना झज्जर की टीम विजेता रही। दूसरे सेमीफाइनल मैच में दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल भावना का परिचय देते हुए कड़े मुकाबले में थाना बेरी की टीम ने जित हासिल की। थाना बेरी की टीम तीन सैट के हुए मैच में 2-1 से विजेता रही।