रोहतक | एमडीयू के हॉस्टल में मारपीट के मामले में पीजीआई थाने में हॉस्टल के तीन छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने झज्जर के गांव लडरावण निवासी सचिन की शिकायत पर विश्वास यादव, रवि और चिन्नू के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सचिन ने बताया कि वह एमडीयू में एमपीएड के प्रथम वर्ष का छात्र है। 16 मई को उसके चाचा का बेटा विपिन आया था। सचिन हॉस्टल नंबर छह के 80 नंबर कमरे में रहता है। रात को विपिन वॉशरूम में गया। सचिन कमरे में ही था। तभी चिल्लाने की आवाज आई। जैसे ही सचिन बाहर आया तो उसकी बाईं आंख पर चोट लगी थी। सचिन का कहना है कि उसने लॉ के छात्र विश्वास यादव, रवि और चिन्नू को भागते हुए देखा। उनके हाथों में सरिये और डंडे थे। बाद में पता चला कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ अन्य छात्रों को भी चोट मारी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।