पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टावर लगाने के नाम पर सवा दो लाख और पतंजलि की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर एक लाख की ठगी

टावर लगाने के नाम पर सवा दो लाख और पतंजलि की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर एक लाख की ठगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में ऑनलाइन ठगी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं। किसी ने टावर लगाने के नाम पर सवा दो लाख से ज्यादा रुपये हड़प लिए तो किसी ने पतंजलि की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर व्यक्ति से एक लाख रुपये ठग लिए। एक जगह एटीएम कार्ड बदलकर ठगी की गई। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।

टावर लगाने के फाइल चार्ज के नाम पर की ठगी

पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत रोड निवासी हरीश कुमार ने बताया कि उसका एक प्लाॅट झज्जर के मातनहेल गांव में है। शिकायत के अनुसार, राहुल शर्मा और वकील बृजराज ने हरीश के पास फोन करके कहा था कि वह उसके प्लाॅट में टावर लगाना चाहते हैं। दोनों ने खुद को इंडस टावर कंपनी गुरुग्राम का कर्मचारी बताया था। साथ ही हरीश से कहा था कि उसके फाइल चार्ज व टैक्स संबंधी काम के रुपये लगेंगे। इसी तरह आरोपियों ने हरीश से करीब 2,29,370 रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने न तो टावर लगाया और न ही रुपये वापस दिए। इसके बाद हरीश ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्जी वेबसाइट के जरिये डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का दिया झांसा

ठगों ने फर्जी साइट बनाकर गुगाहेड़ी के नरेंद्र से हजारों रुपए ठग लिए। पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र ने बताया कि उसने एक वेबसाइट पर जाकर पतंजलि की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए फार्म अप्लाई किया था। तभी नरेंद्र के पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पतंजलि का मार्केटिंग हेड बताया। आरोपी ने डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर नरेंद्र से करीब एक लाख रुपये ऐंठ लिए। जब नरेंद्र मामले की शिकायत लेकर पतजंलि के अधिकारियों के पास पहुंचा तो उन्होंने कहा कि उनकी वेबसाइट हैक हो गई है। फिलहाल लाखनमाजरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भिवानी स्टैंड पर एटीएम कार्ड बदल महिला को ठगा : एटीएम कार्ड बदलकर एक महिला के खाते से हजारों रुपए निकाल लिए गए। पुलिस को दी शिकायत में भिवानी के गांव झरवाई निवासी पिंकी ने बताया कि वह 9 मार्च को भिवानी स्टैंड के पास एक एटीएम पर रुपये निकालने आई थी। एटीएम में भीड़ ज्यादा होने के कारण महिला ने ढाई हजार रुपये निकाले। महिला का आरोप है कि इसी बीच किसी ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। और उसके खाते से 89 हजार रुपए निकाल लिए।

खबरें और भी हैं...