पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्क्वायड टीम ने 20 लड़कों को चेतावनी देकर छोड़ा

स्क्वायड टीम ने 20 लड़कों को चेतावनी देकर छोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर. पार्क में विद्यार्थियोंे से पड़ताल करती पुलिस।

भास्कर न्यूज | झज्जर

विशेष अभियान के तहत पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर भीड़भाड़ और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी रखे हुए है। एंटी इव टीजिंग स्क्वायड की टीम ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते दुपहिया वाहन चालकों के चालान किए। पुलिस की अलग-अलग टीम शिक्षण संस्थानों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार गश्त कर रही है। इसके अलावा महिला पुलिस स्कूल-काॅलेज के बाद पार्क में घूमने वाले बच्चों के नाम नोट कर रही है। टीम ने 20 लड़कों को सार्वजनिक स्थानों पर पकड़ उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया, जबकि 10 लड़कों को थाने में पूछताछ के बाद चेतावनी देते परिजनों को बुलाकर उनके हवाले किया।

डीएसपी भारती डबास ने बताया कि जिले में विशेष अभियान के तहत महिलाओं और छात्राओं को महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 से अवगत किया जा रह है। उन्होंने कहा कि महिला और लड़कियों को डरने की जरूरत नहीं है। जरूरत पड़ने पर इस हेल्प लाइन नंबर डायल करें। तुरंत कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए मोबाइल नंबरों को भी साझा किया।

खबरें और भी हैं...