नगर परिषद की बैठक में पहुंचने से पहले नप के गेट पर सैकड़ों की संख्या में बैठे सफाई कर्मचारियों से सामान्य होना था। जो पूरे गेट पर डटे हुए थे। रही कसर सफाई कर्मचारियों ने पूरी कर दी जब वे किसी भी पार्षद के गेट पर पहुंचते ही नारों के बीच जैसे ही कोई नगर पार्षद नप के गेट पर पहुंचता तो सबसे पहले वह सफाई कर्मचारियों की मांग का समर्थन करता फिर कार्यालय में पहुंचता। इसी सिलसिले में नगर परिषद चेयरपर्सन शीला राठी ने भी पहले हड़ताली सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया फिर बैठक में गई। सबसे अंत में विधायक नरेश कौशिक बैठक के लिए पहुंचा तो उन्होंने भी पहले सफाई कर्मचारियों को दो मिनट संबोधित किया व कहां कि सरकार ने पक्के कर्मचारियों की भर्ती करने की तैयारी की है व अब सभी को मौका मिलेगा। इस पर सफाई कर्मचारियों ने खुशी तो प्रकट की पर उनके नप की बैठक में जाते ही फिर से नारेबाजी शुरू कर दी। सफाई कर्मचारियों ने शहर में जुलूस निकाल कर कविता जैन का पुतला फूंका।
हड़ताल में पहुंचे 45 पक्के कर्मचारी
शहर में नगरपालिका सफाई कर्मचारियों नें वीरवार को दसवें दिन भी हड़ताल जारी रखी और शहर की सफाई व्यवस्था ठप रही। इस हड़ताल मे आज 45 पक्के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। आज की इस हड़ताल में शामिल कर्मचारियों की संख्या करीब 350 हो गई। सभी कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए लाल चोक पर शहरी निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका और बस अड्डा ,पुराने नजफगढ़ रोड़ कबाड़ी मार्केट होते हुए नगर परिषद पर वापस आकर समाप्त किया। बहादुरगढ़ के इकाई प्रधान जयभगवान, सचिव राजपाल व जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़ ने संयुक्त रुप से कहा कि सरकार जब तक हमारी जायज मांगे नहीं मानती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। स्थानीय विधायक नरेश कौशिक,नगर परिषद चेयरपर्सन शीला राठी व सभी पार्षदों ने हड़ताली कर्मचारियों का समर्थन किया और सफाई कर्मचारियों की सभी मांगो का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके हरियाणा सरकार को पत्र लिखा और सरकार से मांग की कि कर्मचारियों की मांग पूरा करके हड़ताल समाप्त कराए। ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र सैनी ने कहा कि पूरे ब्लॉक के सभी विभागों के कर्मचारी नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ है। हरियाणा सरकार अपनी हठधर्मिता पर उतारु है।
बहादुरगढ़. मंत्री कविता जैन का पुतला फूंकते सफाई कर्मचारी।
बहादुरगढ़. मंत्री कविता जैन का पुतला फूंकते सफाई कर्मचारी।
ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग
सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप प्रधान बंसी लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार नगर पालिका सफाई कर्मचारियों कि जायज मांगों का समाधान करें और हर विभाग से ठेकेदारी प्रथा तुरंत बंद करे। उन्होंने मांग की कि फायर ब्रिगेड के 1360 कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर रही है व ठेकेदार के अधीन कर रही है उन्हें वापस लिया जाए। मजदूर कल्याण मंच से लाल जी,सतीश,बिजली विभाग से यूनिट सचिव प्रदीप छिकारा, सर्कल सचिव रविन्द्र दला , ऋषि,राकेश,संतलाल,दलबीर हुड्डा,हरियाणा टूरिज्म से रणबीर,कुलदीप,मिड डे मील से दर्शना,हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ से देव कुमार,आई टी आई से प्रधान प्रदीप,वन विभाग,नहर विभाग से नवीन,रोडवेज,एम पी एच ड्ब्यु,हुड्डा विभाग,विजय प्रधान एम सी डी रोहिणी,समाज सेवी बुल्लड़ पहलवान बाल्मिकी समाज से अनिल प्रधान आदि अनेक सामाजिक संगठनो ने अपना समर्थन दिया। इस हड़ताल मे जोगेंद्र, सुरेश, रोहताश, आजाद,नरेश, कर्ण,ओमप्रकाश, फकीरचंद,मामन, उमेद, इंद्रमणी, सुभाष, अनिल, सुनील,बुच्ची,जस्से,राकेश,सरोज,सुमन,बिमला,शकुंतला,पिंकी,पूनम ,गीता,चंद्रकला,मोनिका,बाला,संतोष,दर्शना,सोनू,मोनू,लीला,नवीन,धर्मेन्द्र,पवन,राजेश,प्रदीप,विकास,अनिल आदि सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल काे देख वीडियो काॅफ्रेंस कर सफाई के दिए निर्देश
सफाई कर्मचारियों ने मंत्री
कविता जैन का पुतला फूंका
झज्जर | कार्य बहिष्कार कर हड़ताल करने वाले सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वे सभी मंत्री कविता जैन का पुतला लेकर झज्जर की पुरानी कमेटी कार्यालय से नारेबाजी करते अंबेडकर चौक पहुंचे और पुतले को आग के हवाले कर दिया। यहां उन्होंने सफाई कर्मचारी आशीष बोहत की अगुवाई सरकार की नीति का विरोध किया। उन्होंने कहा कि काफी समय से स्थायी की मांग को लेकर आवाज उठाई जा रही है। इसके बावजूद सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कर्मचारी संगठनों के अलावा शहर के पार्षदों और पूर्व पार्षदों ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।