प्राइवेट चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट, सर्विस, पैरोल, एनओसी अथवा किसी भी तरह की पुलिस वेरिफिकेशन की तस्दीक में भ्रष्टाचार अथवा सुविधा शुल्क की संभावना को समाप्त करने के लिए विशेष निगरानी सैल का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक झज्जर पंकज नैन ने पुलिस वेरिफिकेशन की कार्रवाई को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए विशेष निगरानी सैल गठन के निर्देश किए हैं। पुलिस प्रवक्ता चमनलाल ने बताया कि पासपोर्ट सहित बाकी तमाम तरह के पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र के लिए तस्दीक करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश किए हैं। किसी भी तरह की पुलिस वेरिफिकेशन के लिए तस्दीक करने वाला कोई भी पुलिस कर्मचारी वेरिफिकेशन के लिए किसी भी आवेदक से दुर्व्यवहार नहीं करेगा। किसी भी तरह की पुलिस वेरिफिकेशन की तस्दीक करने के नाम पर ना ही तो कोई मांग करेगा और ना ही कोई उपहार आदि स्वीकार करेगा। पासपोर्ट तथा प्राइवेट वेरिफिकेशन सहित हर तरह की पुलिस वेरिफिकेशन की तस्दीक के लिए यदि कोई पुलिस कर्मचारी किसी आवेदक से कोई दुर्व्यवहार करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर तरह की वेरिफिकेशन पर तस्दीक की कार्रवाई पर विशेष रूप से गठित निगरानी सैल कड़ी नजर रखेगी। यदि कोई पुलिस कर्मचारी बदनीयति से किसी आवेदक से दुर्व्यवहार करता है अथवा किसी प्रकार के भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक पंकज नैन ने वेरिफिकेशन को पारदर्शी करने के लिए विशेष निगरानी सैल गठन के निर्देश किए