जिला में विभिन्न विभागों से संबंधित सीएम विंडो तथा सोसल मीडिया ग्रीवांस ट्रैकर एसएमजीटी से जुड़े मामलों की शुक्रवार को समीक्षा की गई। जिला राजस्व अधिकारी मनबीर सांगवान की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में विभागवार मामलों की प्रगति व निपटारे को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि सीएम विंडो को लेकर आगामी बैठक 30 मई को होगी ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष पुराने मामलों का निपटारा करके सूचना डेश बोर्ड पर अपलोड कर दे। मनबीर सांगवान ने सीएम विंडो पर झज्जर जिला में दर्ज मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला में अब तक 5703 मामले दर्ज किए गए। इनमें विभिन्न विभागों से संबंधित 5248 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। वहीं 417 मामलों के निपटारे की प्रक्रिया जारी है। इस अवसर पर बीडीपीओ मातनहेल परविंद्र सिंह, उपनिदेशक कृषि रोहताश सिंह, अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, जिला सांख्यिकी अधिकारी अश्विनी मित्तल तथा एनआईसी से आशीष पोपली उपस्थित रहे।