पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्रीराम मंदिर से दानपात्र चुराने के 3 आरोपी पकड़े

श्रीराम मंदिर से दानपात्र चुराने के 3 आरोपी पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने शहरी इलाका में हुई चोरी के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा। इनसे एक मंदिर से हुई चोरी के मामले में खुलासा हुअा है। पकड़े गए युवकों की पूछताछ में पहचान मनेश उर्फ मोनू निवासी जटिया मोहल्ला झज्जर, विजय उर्फ आशु निवासी बेरी गेट झज्जर तथा अमन उर्फ गौरी निवासी कानूनगो मोहल्ला झज्जर के तौर पर की गई। चाैकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवकों ने प्राथमिक पूछताछ में खुलासा करते हुए बताया कि तीनों ने मिलकर शहर में स्थित श्रीराम मंदिर का ताला तोड़कर उसमें से दान पात्र को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।

चौकी प्रभारी ने बताया कि श्रीराम मंदिर से दानपात्र चोरी की उपरोक्त वारदात के संबंध में श्रीराम मंदिर कमेटी प्रधान अनिल कुमार निवासी हरिपुरा मोहल्ला ने बताया था कि 15 अप्रैल की सुबह जब वह मंदिर गया तो मंदिर का ताला टूटा हुआ था और मंदिर से दानपात्र गायब था। किसी अज्ञात ने ताला तोड़कर मंदिर में रखे दानपात्र को चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। पकड़े गए उपरोक्त तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया।

झज्जर. दानपात्र चुराने के आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त में।

खबरें और भी हैं...