पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष रूप से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन क्लीन के तहत विभिन्न आपराधिक मामलों में दस आरोपियों को काबू किया। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर 220 वाहनों के चालान भी किए गए।
वहीं एक अन्य मामले में पुलिस चौकी शहर झज्जर की एक टीम ने एक लड़की के साथ बदतमीजी करने के मामले में दो आरोपियों राहुल निवासी हसनपुर तथा सोनू निवासी छपार को पकड़ा।
झज्जर . आॅपरेशन क्लीन के तहत वाहन चालकों की जांच करती पुिलस।