तेज धूप के बाद दोपहर बाद शनिवार को बादल छाए रहे, जिसके कारण पारा दो से तीन डिग्री कम हो गया। वहीं मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के मुताबिक रविवार को पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक होकर 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। इससे तेज धूप के कारण गर्मी व लू का असर रहेगा। शनिवार को दोपहर को पारा 41 डिग्री तक चढ़ गया। इसके कारण लू का असर दिखाई दिया, लेकिन दोपहर बाद जैसे ही बादल से बने, तब पारा दो से तीन डिग्री तक नीचे रहा।
शनिवार को अधिकतम पारा 41 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम पारा 29 डिग्री रहा, मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को पारा बढ़ेगा, अधिकतम पारा 43 डिग्री व न्यूनतम 29 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस प्रकार से आने वाले दिनों में ओर अधिक तेज धूप रहने से पारा बढऩे की संभावना है। सप्ताह अंत तक यह 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
आने वाले दिनों में पारा चढ़ने के बन रहे आसार