पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारियों की मांगों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : गीता भुक्कल

कर्मचारियों की मांगों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : गीता भुक्कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्मचारियों की मांगों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : गीता भुक्कल

झज्जर में लंबित मांगों को लेकर 12 दिन से चल रही हड़ताल को समर्थन देने के लिए विधायक गीता भुक्कल कर्मचारियों के बीच पहुंची। विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। विधानसभा में उनकी मांगों को प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को स्थायी करने की मांग जायज है। इसे भाजपा सरकार को पूरा करना चाहिए। जो देश को स्वच्छ बनाने में सहयोग करते हैं आज भाजपा सरकार उन्हीं का सफाया करने में लगी हुई है। विधायक ने कहा कि मौजूद भाजपा सरकार सिर्फ सत्ता का सुख भोगना चाहती है, चाहे उसे कुछ भी करना पड़े। इससे साफ जाहिर है कि भाजपा को देश की जनता से कोई लगाव नहीं है।

खबरें और भी हैं...