पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला आयुर्वेदिक अधिकारी दलबीर सिंह का सम्मान

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी दलबीर सिंह का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | आर्य समाज झज्जर और जिला आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निशुल्क आयुर्वेदिक, यूनानी चिकित्सा व होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन जिला आयुर्वेदिक अधिकारी दलबीर सिंह राठी ने किया। शिविर में 265 लोगों के स्वास्थ की जांच की गई। साथ ही आयुर्वेदिक की दवाइयों का भी वितरण किया गया। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी दलबीर सिंह राठी को सम्मानित किया गया। डाॅ. ज्योति, डाॅ. सुमन राठी, डाॅ. सुधीर, डाॅ. मोहम्मद कमर, डाॅ. जीतेंद्र, डाॅ. प्रमोद सहित अन्य विशेषज्ञों का सहयोग रहा। शिक्षाविद एचएस यादव, आर्य समाज के कोषाध्यक्ष लाला सूर्य प्रकाश आर्य, लाला रामअवतार सिंघल, पुरोहित प्रदीप शास्त्री, ईश्वर सिंघल, दीपक, आनंद आर्य, सज्जन सैनी, रमेश कौशिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...