12वीं के परीक्षा परिणामों में वर्ष 2017 में प्रदेश में टॉप थ्री में स्थान बनाने वाला झज्जर जिला पढ़ाई के मामले में इस बार फिसड्डी रहा, जो 13वें स्थान पर चला गया। जिला शिक्षा विभाग ने 12वीं के परिणामों पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी स्कूल प्रिंसिपल से विद्यार्थियों के फैल होने स्पष्टीकरण मांगा है, जिसकी जांच की जाएगी।
अगर जांच में टीचिंग स्टाफ लापरवाह और दोषी पाया गया तो उनका तबादला कर दिया जाएगा है। शिक्षा विभाग जिलेभर के 132 सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल को पत्र लिखकर उनके परीक्षा परिणामों का कारण पूछेगा। खासकर जिन स्कूलों में पास हुए विद्यार्थियों क्रम 50 प्रतिशत से कम है उनकी गहनता से जांच की जाएगी। फैल होने वाले विद्यार्थियों से भी बात की जा सकती है। इसके अलावा उन स्कूलों के प्रिंसिपल से भी कारण जाना जाएगा जिन सरकारी स्कूल के सभी बच्चे बेहतरीन नंबरों से पास होकर मेरिट में आए हैं। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी इन दोनों ही कैटेगरी के स्कूलों की तुलना करेंगे। ताकि भविष्य में उसी तरह से पढ़ाई की व्यवस्था बनाई जा सके।