पुलिस घेराबंदी से आगे नहीं बढ़ सके सफाईकर्मी
भास्कर न्यूज | झज्जर
लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हड़तालरत नगर पालिका के सफाई कर्मियों का रविवार को गुस्सा फूट पड़ा। उन्हें कृषि मंत्री धनखड़ के आवास काे घेरने जाते समय पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इससे नाराज सफाई कर्मी पुलिस से उलझ गए। करीब 12.45 बजे शुरू हुए हंगामे के बीच उनकी पुलिस के साथ खूब धक्का-मुक्की हुई। इस धक्का-मुक्की में मंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर लगाया गया बैरिकेड्स भी टूट गया। इस बीच 01.45 बजे तक सफाई कर्मियों और पुलिस में तीखी नोकझोंक होती रही। वे सभी कृषि मंत्री के आवास तक जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस की घेराबंदी होने से सफाई कर्मी आगे नहीं बढ़ सके। पुलिस के रोकने के बाद आक्रोशित सफाई कर्मी बीच सड़क पर धरने देकर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मियों ने सरकार की अनदेखी पर अपना आक्रोश जताकर रोष प्रदर्शन किया। पुलिस की सख्ती के आगे सफाई कर्मियों एक नहीं चली। बाद में मंत्री से मिलने का आश्वासन मिलने के बाद सभी वापस चले गए।
 विस्तृत पेज 03 पर
सड़क पर सरकार के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया