पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12वीं में मेरिट हासिल करने वाले मेधावियों का होगा सम्मान

12वीं में मेरिट हासिल करने वाले मेधावियों का होगा सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12वीं के परीक्षा परिणामों में निजी स्कूल का नाम चमकाने वाले विद्यार्थियों का स्कूल मैनेजमेंट सम्मान करेगा। खासतौर पर लड़कियों का परिणाम बेहतर रहा है। लिहाजा निजी स्कूल मैनेजमेंट बेटी पढ़ाओ मुहीम के तहत यह सम्मान करेगा। स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि इस मुहिम से सभी अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों की अन्य विद्यार्थियों में परीक्षा में अच्छे अंक लाने का उत्साह रहेगा।

द हाईट्स के 50 विद्यार्थियों के 85प्रतिशत से अधिक अंक

झज्जर। खुड्डन गांव स्थित द हाईट्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निदेशक नवीन्द्र कुमार ने बताया कि संस्थान की छात्रा अंजलि ने 95 फीसदी अंक हासिल कर नाेन-मेडिकल संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि शिखा 94.6 फीसदी अंकों के साथ मेडिकल संकाय में प्रथम रही। इसके अलावा पारुल व संध्या 94.4 फीसदी अंकों के साथ क्रमश: नान-मेडिकल व मेडिकल में द्वितीय स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि मनीष शर्मा ने मेडिकल में 94 फीसदी और नितोष, सूरजभान व साहिल राठी ने 93 फीसदी अंक हासिल कर नान-मेडिकल में तृतीय स्थान हासिल किया।

उन्होंने ओवर आॅल रिजल्ट बताते कहा कि संस्थान के 25 विद्यार्थियों ने 9 फीसदी से अधिक, 50 विद्यार्थियों ने 85 फीसदी से अधिक और 80 विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से अधिक हासिल कर मेरिट सूची में स्थान बनाया।

मुस्कान ने 474 अंक हासिल किए

झज्जर स्थित पाथफाइंडर एज्युकेयर के विद्यार्थियों ने हरियाणा शिक्षा बोर्ड में 12वीं की परीक्षा में अपने प्रथम वर्ष में ही अपनी सफलता के परचम फहराया है। अकेडमी की छात्रा मुस्कान पुत्री अनिल यादव ने 474 अंक लेकर अकेडमी में प्रथम, अंकिता 444 अंक लेकर द्वितीय और प्रिया 438 अंक लेकर तृतीय रही। इसके अलावा श्याम ने 436 अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान हासिल किया। अकेडमी के निदेशक नरेंद्र कुमार ने बताया कि संस्थान के कुल 30 विद्यार्थियों में से 12 विद्यार्थियों ने मेरिट लिस्ट में स्थान बनाया। सभी विद्यार्थियों ने 70 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।

दीपक जहांगीरपुर ने 450 अंक से मारी बाजी

जहांगीरपुर स्थित दर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के संचालक मदन शर्मा ने बताया कि कला संकाय में 16 विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। दीपक जहांगीरपुर 450 अंक लेकर विद्यालय में प्रथम, प्रिया जहांगीरपुर 423 अंकों के साथ द्वितीय और प्रियंका निमाणा 421 अंक लेकर तृतीय रही, जबकि सचिन जहांगीरपुर ने 420 अंक लेकर मेरिट में स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में 410 अंक लेकर भारती जहांगीरपुर प्रथम, 391 अंक लेकर रितु लाडपुर द्वितीय और 390 अंकों के साथ अंकिता जहांगीरपुर तृतीय रही।

शिवानी के कामर्स संकाय में 87 प्रतिशत

वैदिक कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या उषा गहलौत ने बताया कि शिवानी ने कामर्स संकाय में 87 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, गंगा ने 86.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और निधि ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि आर्ट संकाय में प्रमिला प्रथम, प्रियंका द्वितीय रही। गंगा ने बिजनेस स्टड्डी में 91, प्रमिला ने भूगोल में 91, निधि ने अकाउंट में 90 और अंग्रेजी में 94 व शिवानी ने हिन्दी में 88 अंक हासिल किए।

मूनलाइट के 22 बच्चे पास

सिलाना स्थित मूनलाइट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के संचालक जगबीर चाहर और प्राचार्य रतन शर्मा ने बताया कि विद्यालय के सभी 22 विद्यार्थी अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। विद्यालय में तरुण प्रथम, अमिता द्वितीय और मनीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्या निकेतन के 15 विद्यार्थियों

ने मेरिट में बनाया स्थान

बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित विद्या निकेतन सीनियर सेकंडरी स्कूल की बारहवीं कक्षा का परिणाम 98 प्रतिशत रहा। वही स्कूल के 15 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। छात्रों में शालू, रवीना, शालू, प्रशांत,केशव शर्मा,डॉली शर्मा, रोहित, प्रीति, चेतन, पूजा, दीपिका, अर्जुन, मंजीत, मुस्कान, सचिन सहित अन्य सभी छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। स्कूल निदेशक राजेश कुमार सहित अध्यापकों ने छात्रों को उनके परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी।

12वीं परीक्षा परिणाम में निधि, पूनम व आरती का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

बादली। हरियाणा शिक्षा बोर्ड से घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सराहनीय प्रदर्शन किया। कन्या विद्यालय के 24 विद्यार्थियों ने विषयवार 90 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित किए। निधि पुत्री मुकेश कुमार ने 500 में से 430 अंक प्राप्त किए। पूनम ने 422 अंक और आरती पुत्री जय भगवान ने 417 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्राचार्य सुनील कोहली ने स्कूल के परीक्षा परिणामों को अत्यंत सराहनीय बताया। एमडी स्कूल बुपनियां के 20 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की गांव बुपनियां के एमडी सीनियर सेकंडरी स्कूल का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। स्कूल प्राचार्य सुधीर कुमार ने बताया कि कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में कुल 48 विद्यार्थियों में से 20 विद्यार्थियों ने मेरिट प्राप्त की। इसके अलावा गरिमा पुत्री विकास ने 500 में से 447 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर दीपा पुत्र अनिल रहे, जिसने 439 अंक प्राप्त किए। तृतीय स्थान आरती और राहुल ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया, जिन्होंने 435 अंक प्राप्त किए। स्कूल प्राचार्य और अन्य अध्यापक, अध्यापिकाओं ने सराहनीय परीक्षा परिणामों के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी।

बेरी. छारा के जीएम स्कूल की छात्राएं खुशी मनाते हुए।

बेरी में छात्राओं ने जताई खुशी: बेरी| छुछकवास स्थित बीडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर सतबीर फौगाट ने स्कूल की छात्रा मोनिका ने 463 अंक, मंजीत ने 422 अंक, अंजलि ने 419 अंक, आशीष रूडि़वास ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया हैैै। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छारा संचालक ओमप्रकाश कहा कि 32 छात्रों ने परीक्षा दी थी जिसमें से 14 छात्रों ने मेरिट में और सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए है इसी प्रकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंछी की छात्रा सरिका ने बाहरवीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक लेकर बेरी ब्लाॅक में सरकारी स्कूलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। गणित प्रवक्ता देवेन्द्र अहलावत ने बताया कि विद्यालय का परिणाम 97 प्रतिशत रहा हैैैै। जिसमें 9 छात्रों की मेरिट, 18 बच्चे प्रथम श्रेणी में रहे हैै। प्राचार्य सुरजीत अहलावत ने बताया कि सरिका के 450 प्रतिशत अंक है।

खबरें और भी हैं...