पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिर में चोट मारकर महिला की हत्या, अर्धनग्न हालत में शव मिलने पर दुराचार की आशंका

सिर में चोट मारकर महिला की हत्या, अर्धनग्न हालत में शव मिलने पर दुराचार की आशंका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलौचपुरा गांव में एक विवाहिता का शव लहूलुहान हालत में उसके घर में मिला। वारदात के वक्त विवाहिता घर में अकेली थी। जब उसका पति घर पहुंचा तो उसने प|ी का अर्धनग्न हालत में शव देखा। उसके सिर और शरीर पर चोट के निशान भी मिले। परिजनों ने महिला के साथ दुराचार किए जाने व बाद में उसकी हत्या की आशंका परिजनों ने जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम में दुराचार की पुष्टि होगी। झज्जर-रेवाड़ी मार्ग पर स्थित पड़ोस के एक गांव की एक युवती की शादी बिलौचपुरा में 1993 में हुई थी। शादी के बाद से ही महिला व उसका पति अकेले रहते थे। उनके पास कोई बच्चा नहीं था। महिला के पति के अनुसार मंगलवार को वह किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। जब वह वापिस लौटा तो उसने देखा कि उसकी प|ी के सिर पर चोट के निशान थे और सिर से खून भी बह रहा था। उसके शरीर पर कुछ कपड़े भी नहीं थे। मृतका के पति ने हत्या व दुराचार की आशंका जताई। सूचना पाकर मृतका का पिता भी गांव बिलौचपुरा पहुंचा और उसने भी हत्या व दुराचार की आशंका जताई।

बेटी-दामाद के संबंध ठीक थे : पिता

मृतक विवाहिता के पिता का कहना है कि उसकी बेटी की हत्या हुई है। दामाद की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। बेटी के शरीर पर चोट के निशान और कुछ कपड़े भी गायब मिले हैं। उन्होंने बताया कि बेटी व दामाद के संबंध ठीक थे। इस मामले में किसी बाहरी व्यक्ति का हाथ हो सकता है।

खबरें और भी हैं...