राहगिरी 26 मई को सुबह की जगह सायं 5 बजे तलाव रोड पर होगी
शहर के पुराना तलाव रोड स्थित सवेरा स्कूल के सामने रोड पर 26 मई की शाम को राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन होगा। उपायुक्त सोनल गोयल ने बताया कि इस बार राहगिरी कार्यक्रम का आयोजन शाम 5 बजे से रखा गया है। लोगों को तनाव मुक्त जीवन शैली व स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से आयोजित राहगिरी कार्यक्रम में हर आयु वर्ग की भागीदारी रहे, इसके लिए मिनी ओलंपिक खेल प्रतियोगिताओं के साथ ही सांस्कृतिक मंच भी सजेगा।
उपायुक्त ने बताया कि राहगिरी कार्यक्रम में मिनी ओलंपिक के तहत खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 18 वर्ष तक की आयु वर्ग के लिए 100 मीटर की रेस, लंबी कूद, शॉटपुट खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवा प्रतिभा को अवसर देने के लिए इंटर स्कूल व इंटर कॉलेज नृत्य प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। रन फॉर फन मैराथन, रस्साकसी, बाक्सिंग, कैरम बोर्ड प्ले, कुश्ती, मार्शल आर्ट, स्लो साइकिलिंग, बुजुर्गों के लिए फास्ट वाॅक सहित अन्य गतिविधियों के आयोजन के साथ ही स्कूली बच्चों के लिए रोड सेफ्टी विषय पर पेंटिंग स्पर्धा का भी आयोजन होगा।
मिनी ओलंपिक में हर आयु वर्ग के लिए होगी प्रतियोगिता