डीघल टोल पर ट्राला चालक ने हंगामा कर ब्लॉक की लेन
झज्जर. टोल पर िववाद के दौरान ट्राला चालक को कार्यालय में ले जाते हुए।
भास्कर न्यूज | झज्जर
डीघल टोल पर मंगलवार सुबह एक ट्राला चालक ने टोल बूथ पर जमकर हंगामा किया। इसके कारण काफी समय तक एक लेन ब्लॉक रही। इस कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक वाहन में मरीज भी फंसा रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डीघल टोल पर सुबह साढ़े 10 बजे एक ट्राला चालक का टोल पर शुल्क अदा करने को लेकर विवाद हो गया। इसके कारण यहां टोल लेन पर ट्राला खड़ा रहा। वाहनों की लाइन बढ़ने पर ड्राइवर को नीचे उतरकर टोल कर्मचारियों ने ट्राले को एक ओर रास्ता बनाया। बाद में ड्राइवर को टोल कार्यालय में ले जाया गया, लेकिन ड्राइवर इसका विरोध करता रहा। इसको लेकर काफी समय तक टोल पर हंगामा बना रहा। बाद में टोल के अधिकारियों ने विवाद को खत्म कराया।
टोल मैनेजर नितेश मलिक ने आरोप लगाया कि ट्राला चालक नशे में था। खुल्ले पैसे को लेकर विवाद बना। वह इस जिद में था कि उसे 500 का नोट वापस नहीं मिला, जबकि बाद में उसको वीडियो फुटेज भी दिखाकर संतुष्ट किया गया। रिकाॅर्ड का भी मिलान कराया गया। दूसरे वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशान न हो इसके लिए ट्राले को लेन से एक तरफ किया गया। संतुष्टि के बावजूद वह करीब पांच घंटे तक ही अपने ट्राले को साइन में लगाकर सौता रहा और फिर अपने आप ही रवाना हो गया।