खाटू श्याम का जागरण 23 काे, भंडारा भी लगेगा
झज्जर | टैक्सी स्टैंड स्थित श्रीश्याम अखंड ज्योति मंदिर में 23 मई को खाटूश्याम जागरण किया जाएगा। मंदिर महंत राजू पुजारी ने बताया कि इसके अगले दिन 24 मई को सुबह 4 बजे से 7 बजे तक सुंदर कांड होगा। सवा 11 बजे से भंडारे का आयोजन भी समिति की ओर से किया जाएगा। जागरण में सिद्धि विनायक म्यूजिकल ग्रुप सुंदरकांड और बाबा की महिमा का गुणगान करेगा।