मंत्री की बैठक में जींस और टी-शर्ट पहनने पर बैन
झज्जर | जिला प्रशासन से संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के लिए उनके पहनावे को लेकर दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। खासकर मंत्रियों की बैठक में कोई अफसर व कर्मचारी जींस व टी-शर्ट पहनकर नहीं आ सकता। सोमवार को प्रदेश के कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने पब्लिक हेल्थ व सिंचाई विभाग के अफसरों से लेकर जेई स्तर के कर्मचारियों की बैठक ली। इस दौरान अधिकांश जेई जींस व टी-शर्ट में आए हुए थे। इससे पहले भी मंत्री की बैठक में अफसरों व कर्मचारियों का पहनावा मनमाफिक होते देखकर एडीसी सुशील सारवान ने आदेश जारी कर दिए हैं। भविष्य में जब भी कोई बैठक हाेगी तो पहनावा जींस व टी-शर्ट नहीं होगा।