पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब देर शाम चंडीगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम व बहादुरगढ़ के लिए भी चलेंगी बसें

अब देर शाम चंडीगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम व बहादुरगढ़ के लिए भी चलेंगी बसें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर रोडवेज बेड़े में 90 नए ड्राइवरों के आने के बाद अब नए रूटों व समय पर बसें चलनी शुरू हो गई हैं। अब स्टाफ के बिना वर्कशाप में खड़ी रहने वाली 35 से 40 बसों को रूट मिल गए हैं। झज्जर से रोहतक, रेवाड़ी, बहादुरगढ़, गुरुग्राम व दिल्ली के लिए देर शाम अब अतिरिक्त बसें चला दी गई हैं।

एक महीने पहले ही झज्जर को 90 नए ड्राइवर मिले हैं। अब तक इनकी वेरीफिकेशन का काम चल रहा था, जो लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद 30 ड्राइवरों को बहादुरगढ़ सब डिपो भेजा गया है, जबकि 60 ड्राइवरों से झज्जर में काम लिया जा रहा है। इसी कड़ी में जो कंडक्टर ड्राइवर न होने की स्थिति में अन्य ड्यूटी कर रहे थे। उनके साथ ड्राइवर अटैच कर उन्हें बसें दी गई हैं। हाल-फिलहाल 19 ऐसे कंडक्टरों को उनके मूल काम पर लाया गया है। सबसे अहम यह है कि झज्जर से दिल्ली के लिए एक बस अभी 5:15 पर है। इसी समय पर एक बस और बहादुरगढ़, दिल्ली होते हुए चंडीगढ़ के लिए चलाई गई है। इसी दिन यह बस रात एक बजे चंडीगढ़ से झज्जर के लिए रवाना होगी। इस तरह लेट नाइट में इससे पहले चंडीगढ़ झज्जर की कोई सर्विस नहीं थी, लेकिन अब इसका लाभ यत्रियों को मिलेगा।

इस तरह चलेंगी नए समय से बसें

झज्जर से शाम 5:15-बहादुरगढ़, दिल्ली, चंडीगढ़

बहादुरगढ़ से शाम 7:30 : गुरुग्राम

बहादुरगढ़ से रात 8:00 बजे : गुरुग्राम

झज्जर से शाम 7:00 बजे : रेवाड़ी

झज्जर से शाम 7:30 : रोहतक

झज्जर से शाम 8:00 : रोहतक

झज्जर से शाम 7:30 : बहादुरगढ़

बहादुरगढ़ से रात 8:00 : बेरी

चालक प्रशिक्षण में लगाए 12 ड्राइवरों की हुई छुट्टी

झज्जर रोडवेज में ड्राइवरों की खेप आने पर अब उन कर्मचारियों पर गाज गिरना शुरू हो गई है जो काफी समय से डीसी रेट पर लगे हुए थे। इनकी जगह अब पक्की नियुक्ति वाले कर्मचारी लगाए जा रहे हैं। मसलन रोडवेज के चालक प्रशिक्षण स्कूल में 12 ड्राइवर लगाए गए थे, इन्हें अब हटाकर इनकी जगह नई भर्ती का स्टाफ लगाया गया है।

बाहर से बने लाइसेंसों की जांच को जा रहे आरएसओ

झज्जर को जो 90 ड्राइवर मिले हैं, उनमें 10 से ज्यादा ऐसे हैं, जिनका लाइसेंस अन्य राज्यों का बना हुआ है। हरियाणा के शहरों में बना लाइसेंस तो रोडवेज झज्जर ने वेरीफाई कर लिए हैं, लेकिन जिनके सिक्किम, गुवाहटी, मणीपुर व नागालैंड से बने हैं, उनकी जांच के लिए रोडवेज जीएम ने आरएसओ को नियुक्त कर दिया है। अब आरएसओ इन लाइसेंसों को ले जाकर इन शहरों की अथॉरिटी के पास जा रहे हैं। फिलहाल आरएसओ बरेली रवाना हुए हैं।

हमें ड्राइवर मिलने से काफी लाभ हुआ है। इससे राजस्व बढ़ेगा। हमने शत-प्रतिशत उन बसों को रूटों पर दौड़ा दिया है, जो स्टाफ के अभाव में खड़ी रहती थी। - लेखराज, जीएम, रोडवेज झज्जर

खबरें और भी हैं...